फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगा 3.61 लाख रुपये का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। बीती 24 फरवरी की रात हुई ओलावृष्टि से बेहट तहसील के आठ गांवों में फसलों को नुकसान हुआ। राजस्व विभाग की ओर से कराए गए सर्वे के अनुसार आठ गांवों में गेहूं, आलू और सरसों की 25.454 हेक्टेयर फसल में 33 फीसदी से अधिक नुकसान हुआ है। शासन ने प्रभावित 83 किसानों को मुआवजा देने के लिए 3.61 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
ओलावृष्टि से बेहट तहसील के आठ गांवों में फसलों को नुकसान हुआ है। तहसील प्रशासन ने 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान वाले गांवों को चिह्नित किया है। इन गांवों में 83 किसानों की गेहूं, सरसों और आलू की फसलें प्रभावित हुई हैं। इनमें सबसे अधिक नुकसान गांव सढ़ौली कदीम में हुआ। यहां पर 68 किसानों की 18.786 हेक्टेयर गेहूं की फसल में 37 प्रतिशत से अधिक नुकसान पहुंचा है। राजस्व विभाग के सर्वे की रिपोर्ट के बाद प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए 3.61 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा
बेहट तहसील प्रशासन ने 24 फरवरी को हुई ओलावृष्टि से जिन गांवों में 33 फीसदी से अधिक नुकसान हुआ है, उनका सर्वे कराया गया है। सर्वे के अनुसार आठ गांवों के 83 किसानों की 25.454 हेक्टेयर फसलें प्रभावित हुई हैं। प्रभावित 83 किसानों को 3.61 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।-रजनीश मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
ओलावृष्टि से प्रभावित ग्राम, रकबा (हेक्टेयर में)
ग्राम फसल प्रभावित किसान रकबा
सढ़ौली कदीम गेहूं 68 18.786
सढ़ौली भूड़ मुस्तहकम कदीम गेहूं 01 0.684
सढौली भूड मुस्तहकम जदीद गेहूं 02 0.410
लालपुर मुस्तहकम कदीम गेहूं 01 0.615
लालपुर मुस्तहकम जदीद गेहूं 01 0.205
फतेहउल्लापुर मुस्तहकम सरसों 01 0.557
पाजराना आलू 04 0.658
रायपुर कलां आलू 05 3.539
नोट: राजस्व विभाग के आंकडों के अनुसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें