फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम पायदान के वंचित को दिया जन योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह जुड्ड़ा ने कहा कि भाजपा ने समाज के अंतिम पायदान पर स्थित वंचितों को भी सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम किया है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला कर विपक्षी दुष्प्रचार पर उतर आए हैं। कार्यकर्ताओं को लोगों तक सच्चाई पहुंचानी चाहिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य सुशील राणा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई भेद नहीं है। जबकि विपक्षी दल जाति और धर्म के नाम पर सता हथियाना चाहते हैं। जिला सहकारी बैंक के निदेशक चरण सिंह कोरबा एवं चौधरी राजबीर सिंह, सतीश राठौर, अंकित वर्मा, चौधरी सरदार सिंह, चौधरी शेर सिंह, सत्यपाल सिंह राणा, विकास राणा, विकास राठौर, अमित चौधरी, भूपेंद्र राणा, अमित सेन, बिल्लू राठौर आदि मौजूद रहे। इससे पहले यहां पहुंचने पर भाजपाइयों ने राजपाल सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें