फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने गोली मार कर की आत्महत्या

विज्ञापन
नकुड़ के गांव बाधी में किसान की मौत की के बाद ग्रामीणों से जानकारी लेते कोतवाल सुशील सैनी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। कोतवाली के गांव बाधी में 50 वर्षीय किसान की खुद कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि किसान किसी बात को लेकर कुछ दिनों से तनाव में था। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाल सुशील सैनी ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब दो बजे उन्हें गांव बाधी में निवासी किसान हरबीर पुत्र राजसिंह की गोली लगने से मौत की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो घेर में किसान का शव पड़ा था। उसकी कनपटी पर गोली लगी हुई थी तथा आसपास काफी खून पड़ा हुआ था तथा पास ही एक देशी तमंचा भी पड़ा हुआ था। कोतवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों व कुछ ग्रामीणों से की गई पूछताछ में पता चला है कि हरबीर किसी बात को लेकर कुछ दिनों से तनाव में था। संभवत: इसी के चलते उसने देशी तमंचे से खुद की कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल ने बताया कि मौके पर की गई जांच पड़ताल में पता चला है कि घटना से कुछ देर पूर्व ही किसान नकुड़ से अपने घर आया था। उस वक्त किसान का अविवाहित पुत्र संदीप खेत में गया हुआ था। किसान की पत्नी ऊपर बने आवास में थी। किसान की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें