फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के साये में शिक्षा ग्रहण कर रहे 130 बच्चे

विज्ञापन
अंबेहटा के गांव घाटमपुर में स्कूल के ऊपर से गुजरती एचटी बिजली लाइन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। घाटमपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले 130 बच्चे मौत के साये में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। विद्यालय के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन कभी भी हादसे का सबब बन सकती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह हाल तब है जब बिजली के तारों की वजह से एक बार हादसा हो चुका है, जिसमें तीन छात्र गंभीर रूप से झुलस गए थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के घाटमपुर गांव में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय एक ही परिसर में स्थित है। दोनों स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 130 है। विद्यालय प्रांगण से एचटी लाइन जा रही है जिससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की जान को खतरा बना है। ग्राम प्रधान और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसकी कई बार शिकायत की। इसके बाद भी बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। इन लाइनों के कारण एक बार हादसा हो चुका है। करीब एक वर्ष पूर्व खेलते समय लोहे की राड लाइन में टच हो जाने से स्कूल में पढ़ने वाले तीन बच्चे बुरी तरह से झुलस गए थे। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक भी इससे परेशान हैं। प्रधानाचार्य गुलशेर अहमद का कहना है कि विद्यालय के ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन के कारण विद्यालय में स्टाफ भी आने से मना कर देता है। बच्चों की सुरक्षा के लिए लाइन का हटना बेहद जरूरी है। इस मामले में अवर अभियंता सूर्यभान प्रजापति का कहना है कि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। एक बार फिर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।
एक वर्ष पहले हो चुका है हादसा
अंबेहटा। लाइन की वजह से एक वर्ष पूर्व विद्यालय में घटी घटना से भी बिजली विभाग सबक नही ले रहा है। बता दे कि 25 जनवरी 2019 को आधी छुट्टी मे खेलते समय लोहे की राड लाइन में टकरा जाने से कक्षा सात के छात्र उमेर व गुलशान तथा कक्षा 6 का राकिब बुरी तरह से झुलस गए थे। इन बालकों का कई माह तक हायर सेंटर में उपचार चला था। हादसे के बाद से ही स्कूल के बच्चों व स्टाफ में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें