फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के बेटे का आईएफएस के लिए चयन

विज्ञापन
गिल कॉलोनी निवासी दिपेश कपिल बने आईएफएस को मिठाई खिलाते परिजन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मूल रूप से गांव डकरावर निवासी किसान अक्षय कपिल और गृहिणी सरोज के बेटे दिपेश कपिल का आईएफएस (इंडियन फॉरेस्ट सर्विस) के लिए चयन हुआ है। दिपेश की सफलता से घर में खुशियों की लहर है। दिपेश ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और परिजनों के आशीर्वाद को दिया है।
विज्ञापन

कपिल ने पांचवीं तक की शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से की। इसके बाद 12वीं तक वह सरस्वती विहार स्कूल में पढ़े। बीएससी करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज चले गए। वहां से बीएससी करने के बाद उन्होंने आईआईटी रुड़की से गणित में एमएससी किया। दिल्ली में रहते हुए ही वह सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे। इस बार भी उन्होंने परीक्षा दी थी, जिसका परिणाम मंगलवार 28 जून को आया। इसमें दिपेश कपिल को 47वीं रैंक मिली है। दिपेश इससे पहले तीन बार परीक्षा दे चुके थे। दिपेश का सपना आईएएस अधिकारी बनना है, जिसके लिए उनकी तैयारी जारी है। दिपेश ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत तथा माता पिता के आशीर्वाद को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें