सहारनपुर में जड़ौदा पांडा ग्राम पंचायत के मजरे किशनपुर में खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय अरुण त्यागी (55) पुत्र देवदत्त त्यागी अचानक अचेत हो गया। परिजन देवबंद स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।