फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : जिले के स्कूल, कॉलेज 26 जुलाई तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा के चलते जिला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थाओं को (जिनमें बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थान शामिल हैं) 26 तक के लिए बंद करने के निर्देश दिए है। अब सभी शिक्षण संस्थाएं अपने निर्धारित समय पर 27 जुलाई से खुलेंगी। जिला अधिकारी के निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि कांवड़ यात्रा में लगातार शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से जिला अधिकारी अखिलेश सिंह ने सभी प्रकार के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थाओं को 19 जुलाई से 26 जुलाई तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। हालांकि 26 को शिवरात्रि के चलते अवकाश पहले से तय है। ऐसे में अब सभी शिक्षण संस्थाएं 27 जुलाई से अपने निर्धारित समय पर खुलेंगी, लेकिन जिस किसी शिक्षण संस्थान में कोई परीक्षा आदि चल रही है या पहले से घोषित हैं, वह पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कराई जा सकती हैं। इस संबंध में सभी शिक्षण संस्थाओं को सूचना दे दी गई है। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार की ओर से भी विभाग से संबद्ध सभी विद्यालयों को पत्र जारी कर अवकाश की सूचना दी गई है। जिला प्रशासन ने 19 से 25 तक के लिए अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें