बागपत में कृषि कानून के विरोध में मौजिजाबाद नांगल के किसान ने अपनी पांच बीघा गेहूं की फसल ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दी। अन्य किसानों ने किसान को फसल बर्बाद करने से रोकने का प्रयास किया, मगर वह नहीं माना।
मौजिजाबाद नांगल के किसान भंवर सिंह ने बताया कि नए कृषि कानून से देश का किसान बर्बाद हो जाएगा। किसान कानून को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलरत है। इसके बावजूद भी सरकार कानूनों को वापस नहीं ले रही है। इससे क्षुब्ध होकर उसने अपनी पांच बीघा गेहूं की फसल नष्ट करा दी। उसकी तीन बीघा फसल आवारा पशुओं ने बर्बाद कर दी थी। अब उसके पास एक बीघा फसल बची है।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर: लाखों की नकली दवा के साथ दो शातिर दबोचे, लग्जरी कार में आए थे सप्लाई करने
इसकी सूचना पर पहुंचे किसान राजपाल शास्त्री, तेजवीर, रामकुमार, हरपाल, धर्मवीर व राजेंद्र ने उसे फसल नष्ट कराने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। उसने अपनी फसल पर ट्रैक्टर चलवा दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/