फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से सिपाही को दी विदाई, मचा कोहराम

विज्ञापन
पुलिस लाइन शहीद स्मारक पर सिपाही मोनू के शव पर पुष्प चक्र के साथ श्रद्धांजलि देते पुलिसकर्मी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। देवबंद में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सिपाही मोनू को पुलिस लाइन में नम आंखों से विदाई दी गई। सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

सोमवार की रात डेढ़ बजे देवबंद क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार जनपद मेरठ के थाना इंचौली के गांव चिरौड़ी निवासी सिपाही मोनू की मौत हो गई, जबकि उन्हीं के गांव का निवासी साथी सिपाही गौरव पुत्र रामपाल गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसे में मोनू की मौत का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही परिजन देवबंद कोतवाली पहुंच गए। इसके बाद परिजन देहरादून रोड स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे।
मंगलवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद मोनू के शव को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर लाया गया, जहां एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ प्रथम प्रीति यादव, सीओ द्वितीय नीरज कुमार सहित पुलिस लाइन के स्टाफ ने श्रद्धांजलि दी। वहीं, पुलिस लाइन शव लेने पहुंचे मोनू के पिता बिजेंद्र सहित ग्रामीणों की आंखों से आंसू निकल गए। गमगीन माहौल पुलिसकर्मियों ने मोनू को अंतिम विदाई दी। इसके बाद परिजन शव लेकर मेरठ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

एक वर्ष का है बेटा, 2015 से थे तैनात
मोनू के एक वर्ष का बेटा भी है। वह तीन वर्ष से सहारनपुर में तैनात थे। मृतक के पिता बिजेंद्र ने पुलिसकर्मियों को बताया कि मोनू 2015 से पहले सीआरपीएफ में तैनात थे। इसके बाद उन्होंने आरक्षी की परीक्षा की पास की और पुलिस महकमें सिपाही के पद पर रहकर देश की सेवा कर रहे थे।
होनहार पुलिसकर्मी थे मोनू, भाई भी है सिपाही
मोनू पुलिस लाइन में ड्यूटी करते थे। उनकी ड्यूटी एसएसपी के साथ चलने वाली पुलिस टीम में ज्यादा रहती है। मोनू पुलिस महकमे के होनहार सिपाही थे। उनका सगा भाई आदित्य भी पुलिस महकमे में सिपाही है, जो पुलिस लाइन में ही तैनात है। भाई की मौत पर आदित्य का रो-रोककर बुराहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें