फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर कव्वाली गायक अफजाल साबरी का इंतकाल

विज्ञापन
अफजाल साबरी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
मशहूर कव्वाली गायक अफजाल साबरी का इंतकाल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। कव्वालियों में अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाले बॉलीवुड सिंगर अफजाल साबरी (72) का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को इंतकाल हो गया।। साबरी कई साल से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। सोमवार शाम मोहल्ला किला स्थित पैतृक आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

साबरी के इंतकाल की सूचना मिलते ही उनके आवास पर लोगों का तांता लगना शुरू हो गया। करीब 25 वर्षों तक कला के क्षेत्र में अपनी धाक जमाने वाले अफजाल का इंतकाल कला व साहित्य क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। अफजाल का जन्म 1949 में संगीत के उस्ताद बशीर अहमद के यहां हुआ था। अफजाल ने अपने बड़े भाई इकबाल साबरी के साथ मिलकर गायकी का फन सीखा। संगीत की शिक्षा हासिल कर दोनों ने बॉलीवुड का रुख किया और फिल्मों में कव्वालियां गानी शुरू कीं। दोनों भाइयों ने सुहैल खान के निर्देशन में बनी सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में ‘तेरी जवानी बड़ी मस्त मस्त है’ कव्वाली गाकर अपनी धमक जमाई थी। कई फिल्मों में भी अपनी आवाज दी। अपने भाई इकबाल साबरी के इंतकाल के बाद अफजाल साबरी टूट गए थे और देवबंद लौट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें