सहारनपुर जनपद के चिराऊ गांव में अजब मामला सामने आया है। यहां जिस बेटे का मृत समझकर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया वह एक सप्ताह बाद जिंदा दिखा तो लोग हैरान रह गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सहारनपुर जनपद के बड़गांव क्षेत्र के चिराऊ गांव में अजब मामला सामने आया है। जिस जवान बेटे को मृत समझकर परिजन पिछले आठ दिनों से शोक मना रहे थे वह बुधवार रात अचानक घर लौट आया। हैरानी की बात यह है कि परिजनों ने मुजफ्फरनगर मोर्चरी से एक हमशक्ल युवक की पहचान अपने बेटे के रूप में करते हुए उसका अंतिम संस्कार भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
ऐसे समझे मामला
मामला बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव चिराऊ का है। गांव निवासी चंद्र प्रजापति का तीन बेटों में दूसरे नंबर का बेटा प्रमोद कुमार ( 24) दो सप्ताह पहले हरिद्वार किसी ढाबे पर नौकरी करने की बात कहकर घर से निकला था।
बीते 31 जनवरी को प्रमोद के हमशक्ल की मुजफ्फरनगर के मोर्चरी में लावारिस शव की वायरल फोटो देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मुजफ्फरनगर मोर्चरी पहुंचे।
विज्ञापन
बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। जहां से युवक का शव लाकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। पांच फरवरी को रस्म पगड़ी की भी अदायगी कर चुके थे और बृहस्पतिवार को पंडित बैठाने की तैयारी चल रही थी।