फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक संकट में शिक्षकों और कर्मचारियों के परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के पदाधिकारियों ने निजी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कई माह से वेतन नहीं मिलने पर दुख व्यक्त किया है। डीआईओएस के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर उक्त शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए वेतन की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन पदाधिकारी शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन देने के लिए जिलाध्यक्ष डॉ. युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे, मगर कोरोना संक्रमण के चलते कलक्ट्रेट बंद होने की वजह से उन्हें लौटना पड़ा। इसके बाद डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दूबे को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जिलाध्यक्ष ने बताया कि निजी शिक्षण संस्थाएं बंद होने तथा लोगों की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने की वजह से ज्यादातर अभिभावक फीस नहीं दे पाए हैं। इसका परिणाम यह रहा है कि स्कूलों ने शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। जबकि यह जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की बनती है कि वह मुसीबत में अपने शिक्षकों का साथ दे। मगर ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने राज्यपाल से उक्त शिक्षकों और कर्मचारियों को आर्थिक राहत दिलाने की मांग की। डीआईओएस से मिलने वालों में जिला मंत्री जयदीप त्यागी और जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह, संगठन मंत्री राजेंद्र राठौर, ब्रह्मपाल सिंह, शक्ति सिंह, कर्मवीर गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें