फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेयर में आइए, कॅरियर की राह आसान बनाइए

Sat, 04 Jun 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कैर‌ियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में परिणाम के बाद कॅरियर चुनने को लेकर बने संशय को समाप्त करने के लिए शनिवार से अमर उजाला लक्ष्य -2016 शुरू हो रहा है। शहर के होटल द ताज में अब तक के सबसे बड़े एजुुकेशन और कॅरियर मेले का उद्घाटन शनिवार को सुबह 11 बजे डीएम पवन कुमार करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद वहां मौजूद छात्र-छात्राओं को कॅरियर चुनने से संबंधी वक्तव्य भी देंगे। इस फेयर में अब तक बड़ी संख्या में पंजीकरण कराए जा चुके हैं। मेले में स्कालरशिप प्रतियोगिता और लकी ड्रा भी कराया जाएगा।

कॅरियर चुनने में आ रही दिक्कत और संशय के इस दौर में अमर उजाला एजुकेशन फेयर के माध्यम से छात्र-छात्राओं की मुश्किल आसान करेगा। मेले में आने वाले छात्र छात्राओं को बेहतर कॅरियर के लिए विशेषज्ञों द्वारा कॅरियर काउंसिलिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


कॅरियर काउंसिलिंग में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक के समस्त छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके अलावा मेले में लक्की ड्रा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें विजेता प्रतिभागी को विभिन्न उपहारों से सम्मानित किया जाएगा।

एजुकेशन फेयर में इंटरमीडिएट कर चुके समस्त मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए स्कालरशिप प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। प्रतियोगिता में सफल होने पर मेधावियों को अमर उजाला की ओर से यह स्कालरशिप दी जाएगी।

मेले में इस वर्ष विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण कक्षा दस और बारहवीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समय सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।

मेले में किया जाएगा पंजीकरण
छात्र-छात्राएं मेले में पहुंचकर वहां भी सीधे पंजीकरण करा सकते हैं। सुबह 10 बजे से पंजीकरण काउंटर शुरू हो जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता के लिए 8439088880 नंबर पर  वॉट्सअप और एसएमएस के जरिये अपना नाम, अंक प्रतिशत और कक्षा लिखकर भेजे।
  
परीक्षा परिणाम लाएं, प्रमाण-पत्र पाएं
एजुकेशन फेयर में छात्र-छात्राओं को इंटरनेट से परीक्षा फल लाना होगा। इसे दिखाने पर फेयर का प्रमाण पत्र उन्हें दिया जाएगा। इंटरनेट परीक्षाफल की छाया प्रति   के साथ ही फेयर में एंट्री हो सकेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें