फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं माने तो घातक हो सकते हैं परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू में मिलने वाली छूट के दौरान पुलिस की सख्ती के बावजूद लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। बाजारों में सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी बाजारों में लोगों ने शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया गया। रोजाना की तरह चौक फव्वारा, सब्जी मंडी, मोरगंज बाजार, शहीदगंज, चौक सराय, घंटाघर, खानआलमपुरा, बाजोरिया रोड, कोर्ट रोड, जैन कॉलेज रोड, जैन बाग, चिलकाना रोड, कंबोह का पुल, हकीकतनगर, नुमाइशकैंप, खलासी लाइन, शारदानगर आदि क्षेत्रों में दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं, पुलिस ने सख्ती करते हुए लोगों के चालान भी काटे। इसके बावजूद नागरिकों की मनमानी कम नहीं हो रही है।
एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन कराया जा रहा है। लापरवाही बरतने वाले लोगों और व्यापारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत शाम के समय घंटाघर, कोर्ट रोड, जनकपुरी चौक, हसनपुरा तिराहा सहित मुख्य मार्गों और चौराहों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। एसपी सिटी ने बताया कि मास्क न लगाने पर 134 लोगों के चालान काटकर 37 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें