गंगोह। नकली रसगुल्ले बनाने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने पुलिस के साथ रविवार को एक फैक्टरी पर छापा मारा। वहां से रसगुल्ले का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। अफसरों ने बताया कि मिलावट पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार और संजीत कुमार की टीम ने एसआई प्रवीण कुमार समेत पुलिस टीम के साथ शोभित यूनिवर्सिटी मार्ग पर एक मकान में चलाई जा रही रसगुल्ला फैक्टरी पर छापा मारा। अधिकारियों को वहां आधुनिक मशीन द्वारा रसगुल्ले बनते मिले। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि रसगुल्लों का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। यदि मिलावट पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि फैक्टरी संचालक लाइसेंस नहीं दिखा पाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद