जाटव नगर में सड़क की साइड नाले की दीवार ना बनाने से नगर निगम का विरोध करते भाजपा पार्षद व क्षेत्रव?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर के जाटव नगर में तीन साल से सड़क का निर्माण पूरा न होने पर पार्षद और क्षेत्रीय लोगों ने रोष प्रकट किया। पार्षद नेपाल सिंह की ओर से नगरायुक्त की शिकायत भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को भेजी गई है।
जाटव नगर के निवासियों का कहना है कि उनकी मलिन बस्ती में नाला पटरी पर मुख्य सड़क है, जिसका आधा हिस्सा बना दिया गया। तीन साल से बाकी आधे हिस्से की सड़क को पूरा नहीं बनाया गया, जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड सात के पार्षद नेपाल सिंह का आरोप है कि इस समस्या को लेकर नगरायुक्त के पास गए थे, मगर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया, बल्कि यह कह कर उपहास उड़ाया कि पांच साल तक इंतजार करें, जब दूसरी सरकार आएंगी, तब सड़क बनेगी। जिसकी शिकायत उन्होंने भाजपा के क्षेेत्रीय अध्यक्ष से की है। शुक्रवार को क्षेत्रीय नागरिकों पर सड़क नहीं बनने पर रोष प्रकट किया। इस दौरान मुकेश जाटव, जहीर अहमद, संजय, राहुल, कमला देवी, अनिता, अंकित, विकास, प्रवीण, राजेंद्र, अलीम राना आदि मौजूद रहे।
जाटव नगर में सड़क बनाने के दौरान मोड़ी गयी दीवार- फोटो : SAHARANPUR