फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घटना का खुलासा न होने पर रोष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की घटना का खुलासा नही होने पर रोष जताया
विज्ञापन

सहारनपुर। नवादा रोड स्थित श्रीराम शिव शक्ति मंदिर के पुजारी पंडित श्याम सुंदर त्रिपाठी ने अगस्त माह में हुई चोरी की घटना का खुलासा न होने पर रोष जताया है। उन्होंने एसएसपी के नाम पत्र देकर बताया कि 10 अगस्त को मंदिर में चोरी के बाद हसनपुर चौकी पुलिस को सूचना दी गई थी। तहसील दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया गया। अब तक न तो घटना का खुलासा हुआ और न ही आरोपी पकड़े जा सके हैं। उन्होंने घटना का जल्द खुलासे और कार्रवाई की मांग की।
-------
शराब के नशे में विवाद से परेशान
सहारनपुर। मंडी समिति रोड पर रहने वाले कुछ लोग बुधवार को पुलिस लाइन स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि क्षेत्र के ही कुछ लोग शराब के नशे में अक्सर विवाद करते हैं। रात सात बजे के बाद यहां नशेड़ी जुट जाते हैं और फिर मारपीट करते हैं। इससे महिलाओं सहित क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाकर असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
खेत में चारा काटने को लेकर मारपीट
सहारनपुर। जनता रोड स्थित आसनवाली के पास खेत में चारा काटने को लेकर दो पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के राजेंद्र कुमार और सतीश ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों को किसी अन्य खेत में चारा काटने के लिए कहा गया था। इसके बाद उन्होंने लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पिछले सप्ताह भी इसी गांव में दो पक्ष के बीच गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें