पिलखनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी इंदौर ऊना एक्सप्रेस
- फोटो : ramnagar news
सरसावा(सहारनपुर)। पिलखनी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम को हिमाचल के ऊना से इंदौर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की पावर फेल हो गई। जिसके चलते ट्रेन 2 घंटे पिलखनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
पावर फेल होने का मामला शुक्रवार शाम 6:30 बजे के करीब का है। हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर से 19308 इंदौर ऊना हिमाचल एक्सप्रेस इंदौर जा रही थी जैसे ही ट्रेन पिलखनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। अचानक उसकी पावर फेल हो गई और ट्रेन के पहिए जहां के तहां थम गए। एक्सप्रेस ट्रेन की पावर फेल होने से रेलवे यातायात का शेड्यूल बिगड़ गया और रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। किसी तरह सहारनपुर से पिलखनी पावर पहुंची तथा ट्रेन को इंदौर के लिए रवाना किया गया। सारे घटनाक्रम में 2 घंटे का समय बीत गया। ट्रेन का टाइम शाम 6:40 पर सहारनपुर स्टेशन पहुंचने का है जो शाम 8:50 पर सहारनपुर पहुंची।