फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का इजहार, एक-दूसरे को दिए उपहार

विज्ञापन
वैलेंटाइन डे पर ग्रिटिंग गैलरी में सजे गुलाब - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
प्यार का इजहार, एक-दूसरे को दिए उपहार
विज्ञापन

सहारनपुर। वैलेंटाइन-डे पर युवाओं ने प्यार का इजहार करने के साथ एक-दूसरे को उपहार दिए। शहर के पार्कों में प्रेमी जोड़े घूमते नजर आए। वहीं, दुकानों पर गुलाब और चॉकलेट वाले बुके की मांग ज्यादा रही।
कोरोना काल के बीच रविवार को वैलेंटाइन-डे पर युवाओं में भारी उत्साह दिखा। इस दिन के लिए प्रेमी जोड़ों ने पहले से ही तैयारियां कर रखी थी। सुबह से शहर के गांधी पार्क, जुबली पार्क और कंपनी बाग में प्रेमी जोड़े घूमते नजर आए। वहीं, कोर्ट रोड, नेहरू मार्केट, नवाबगंज चौक, चकराता मार्ग, नुमाइशकैंप और हकीकतनगर के रेस्टोरेंट में पहुंचकर युवक-युवतियों ने लंच और डिनर किया। इसके साथ एक-दूसरे को उपहार दिए।
विज्ञापन

---------------
खूब हुई खरीदारी
सहारनपुर। वैलेंटाइन डे पर युवाओं ने खूब खरीदारी की। कोर्ट रोड स्थित और नेहरू मार्केट स्थित गिफ्ट आइटम की दुकान पर युवाओं ने गुलाब के फूल और चॉकलेट के पैकेट वाले बुके ज्यादा खरीदे। इसके अलावा गुलाब के फूल, टेडी, कीरिंग, ग्रीटिंग कार्ड की भी मांग रही। कारोबारी मधूप अरोड़ा ने बताया कि वैलेंटाइन डे पर युवाओं में उत्साह रहा। कई तरह के गिफ्ट आइटम बिकें हैं।
विज्ञापन

---------------
पुलिस भी रही चौकस
सहारनपुर। वैलेंटाइन डे पर पुलिस भी चौकस रही। क्योंकि, कुछ संगठनों द्वारा इस दिन का विरोध किया जाता है। इसको लेकर शहर में पुलिस पार्कों और रेस्टोरेंट के आसपास गश्त करती रही। साथ ही महिला थाने से एक महिला उपनिरीक्षक और कांस्टेबलों के साथ शहर में भ्रमण करती रही। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि रविवार को महानगर में पुलिस द्वारा पूरी चौकसी बरती गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें