फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के प्रेमी के खिलाफ बेटी ने दर्ज कराई छेड़छाड़ की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मां के प्रेमी के खिलाफ बेटी ने दर्ज कराई छेड़छाड़ की रिपोर्ट
विज्ञापन

सहारनपुर। नाबालिग लड़की ने अपनी मां के प्रेमी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जनकपुरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि गागलहेड़ी निवासी लड़की की मां करीब पांच साल से पति को छोड़कर थाना जनकपुरी क्षेत्र के माहीपुरा में एक युवक के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही है। महिला अपनी पुत्री को भी साथ ले आई थी। अब बेटी की उम्र 15 साल है। उसकी बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां का प्रेमी उस पर भी बुरी नजर रखता है। कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। इसी वजह से वह गागलहेड़ी स्थित अपने पैतृक गांव में चली गई और पिता को आपबीती बताई। इसके बाद बेटी अपने पिता के साथ थाना जनकपुरी पहुंची। अपनी मां के प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। सीओ का कहना है कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। वहीं, इस मामले में समझौते को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें