सहारनपुर। 75वें स्वतंत्रता दिवस को आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने के निर्णय के अनुसार शनिवार को ग्लोकल विश्वविद्यालय मिर्जापुर पोल में कार्यक्रम हुआ।
इसका शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. सैयद अखील अहमद ने स्वतंत्रता आंदोलन से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया। डॉ. कनुप्रिया गुप्ता, अतिथि डॉ. प्रशांत कुमार और डॉ. नवाब सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन व आजादी का महत्व समझाया। डॉ. वीर नारायण ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। यहां डॉ. आमिर मोहम्मद, डॉ. सतीश शर्मा ने भी विचार रखे। इसके पश्चात अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। यहां प्रियदर्शिनी, इक़रा, गौतम पंवार, वसीम, रोनिका, ईशा तलवार, शगुफ्ता, फैजान अली के अतिरिक्त छात्र-छात्राएं तथा विश्वविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।