फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 सैंपल की जांच में और तेजी लायें: मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त संजय कुमार ने कहा कि हमारी प्राथमिकता कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण पाना है। इसके लिए सैंपल जांच में ओर तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में संक्रमित मरीजों की संख्या अधिक है वहां सैंपल जांच को अभियान की तरह चलाया जाए। डोर-टू-डोर सर्वे कराकर संक्रमितों की पहचान की जाए। उन्होंने कहा कि ज्यादा भीड वाले स्थानों पर कुछ दिन के लिये लॉकडाउन कर दिया जाए। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि सहारनपुर शहर और देवबंद में शनिवार एवं रविवार को तो लॉकडाउन रहता ही है लेकिन सोमवार एवं मंगलवार को लॉकडाउन करने के संबंध व्यापार मंडल के साथ बैठक कर ली जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त ने आफिसर कालोनी स्थित अपने आवास पर कोविड-19 के कार्यों की मंडलीय समीक्षा की। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि कोविड-19 के कार्यों की ड्यूटी में पूर्ण स्वस्थ लोगों को लगाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रवर्तन का कार्य विशेष जरूरी है। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी से होम आइसोलेशन वाले मरीजों की जानकारी हासिल की। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे मरीज को होम आइसोलेशन किया जा रहा हैं, जिनके पास न थर्मामीटर है और न अन्य आवश्यक सामग्री। उन्होंने कहा कि चिकित्सक होम आइसोलेशन वाले मरीजों का प्रतिदिन हाल-चाल जानेंगे। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।मंडलायुक्त ने मंडल के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए जनप्रतिनिधियों, नगर निगम और नगर पालिका के सभासद तथा चैयरमैन आदि का भी सहयोग लिया जाए। उन्होंने जिला पंचायतराज विभाग को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में सोडियम हाईपोक्लोराइड का लगातार छिड़काव कराएं। जिन स्थानों पर भीड ज्यादा होती है उन स्थानों पर कुछ दिन के लिये लॉकडाउन कर दिया जाए। सहारनपुर शहर तथा देवबंद शनिवार, रविवार, सोमवार तथा मंगलवार को लॉकडाउन करने के संबंध में डीएम को निर्देश दिए कि इस संबंध में व्यापार मंडल के साथ बैठक कर ली जाए। मंडी को सुबह दो या तीन घंटे तक खोलें और बाकि सारा बाजार बंद रखें। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि मास्क न लगाने वाले व्यक्तियों का 500 रूपये का चालान लगाया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चनप्पा, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रदीप कुमार, एसपी ट्रैफिक प्रेमचन्द्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर बीएस सोढी, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, मेडिकल कॉलेज की उप प्रधानाचार्य प्रीति सिन्हा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। उधर, देर रात डीएम के निरीक्षण में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन पाए जाने पर चिलकाना रोड स्थित दो दुकानों को तीन दिन तक बंद करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें