जैन कॉलेज में शिक्षकों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी
सहारनपुर। ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश की ओर से जेवी जैन कॉलेज के चित्रकला विभाग में कला आचार्य चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। खास बात यह है कि प्रदर्शनी में शिक्षकों द्वारा बनाए गए चित्रों को प्रदर्शित किया जा रहा है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉक्टर महावीर सिंह और प्राचार्य डॉक्टर वकुल बंसल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अतिथियों के द्वारा प्रदर्शनी के कैटलॉग का विमोचन किया गया। प्रदर्शनी में शिक्षकों द्वारा तैयार की गई 40 से अधिक पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। अमूर्त्त चित्र, व्यक्ति चित्र, दृश्य चित्र, लोक कला, मधुबनी, इचिंग चित्र, रचनात्मक चित्र आदि कलाकृतियां शामिल हैं। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से कला शिक्षकों के हुनर का आदान प्रदान होता है। साथ ही कला विभाग के विद्यार्थियों का इससे मार्गदर्शन होता है। प्रदर्शनी के दौरान डॉ. रामशब्द सिंह, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. हरवीर सिंह, डॉ. यशपाल सिंह, डॉ. बबीता, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. रेशमा सिंह मौजूद रहे। प्रदर्शनी के आयोजन में मनोज, शिवानी, प्रीति, संजय, दिनेश, राजबल आदि का सहयोग रहा।
जैन डिग्री कॉलेज में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR