फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री रामलीला

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुमति मिली तो कोरोना काल में बदला होगा रामलीला स्वरूप
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना काल में रामलीला मंचन से जुड़े आयोजकों और कलाकारों को शासन की गाइड लाइन का इंतजार है। ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजन करा सकें। इस बार पर्दे पर रामलीला दिखाने की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।
महानगर में 18 से 20 जगहों पर हर वर्ष रामलीलाओं का मंचन होता है। इनमें गऊशाला रोड स्थित प्राचीन श्री रामलीला कमेटी की ओर से बड़े आयोजन किए जाते हैं, चार माह पहले ही तैयारियां शुरू होती हैं। रोजाना शोभायात्रा निकलती हैं, लेकिन कोरोना काल की वजह से तैयारियां नहीं हो पाई हैं। श्री रामलीला भवन में झंडा पूजन हो गया है। इसी तरह गांधी पार्क, गुरुद्वारा रोड, गोविंदनगर, टीट-2 कॉलोनी, जुबली पार्क, गुरुद्वारा रोड, लेबर कॉलोनी, नुमाइश कैंप, केशवनगर, पेपर मिल रोड, खलासी लाइन, रेलवे कॉलोनी में बड़े आयोजन होते है। इस बार पितृ पक्ष खत्म होने के साथ ही पुरुषोत्तम मास आरंभ हो गया है, इस कारण नवरात्र एक माह की देरी से आ रहे हैं। पहला नवरात्र 17 अक्तूबर को होगा। शासन की गाइड लाइन जारी हुई तो आठ और दस अक्तूबर से रामलीला शुरू होंगी, लेकिन रामलीलाओं के मंचन का स्वरूप पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। इस बार सुंदर कांड का पाठ और श्री रामकथा का भी आयोजन कर भी विचार विमर्श कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुश्किल भरा है इस बार आयोजन करना
प्राचीन श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री चौधरी माई दयाल सिंह मित्तल का कहना है कि कोरोना काल में आयोजन करना मुश्किल है। चार से पांच माह पूर्व तैयारी करनी होती है। रोजाना बड़े कार्यक्रम होते हैं। ऐसे में सूक्ष्म कार्यक्रम ही करने पर विचार हो रहा है। दशहरा पूजन होगा, बेहट अड्डा स्थित कमेटी के रामलीला मैदान की जगह रामलीला भवन में सांकेतिक रूप से छोटा रावण का पुतला फूंका जाएगा।
पर्दे पर दिखाएंगे रामलीला
उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड के प्रधान रवि जुनेजा का कहना है कि बड़ा कार्यक्रम तो नहीं हो सकेगा, लेकिन प्रयास है कि कम से कम लोगों की मौजूदगी में रोजाना पर्दे पर दो घंटे श्री रामायण दिखाई जाए। परंपरा रुकनी नहीं चाहिए। क्लब पूरी सावधानी के साथ प्रशासन के निर्देशों का पालन करेगा।
पूरी सावधानी के साथ करेंगे मंचन
गुरुद्वारा रोड के श्री आशुतोष मंदिर क्लब के प्रधान गौरव चौधरी का कहना है कि उनके क्लब द्वारा डिजीटल रामलीला का आयोजन किया जाता है। गाइड लाइन के अनुसार ही सावधानी के साथ रामलीला दिखाने का कार्यक्रम करेंगे। सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग का ध्यान रखा जाएगा। छोटा कार्यक्रम आयोजित कर पर्दे पर रामलीला दिखाने का विचार किया जा रहा है।
नहीं रूकनी चाहिए परंपरा
भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंदनगर के महामंत्री वरूण शर्मा का कहना है कि परंपरा नहीं रूकनी चाहिए। सरकार को रामलीला को लेकर जल्द गाइड लाइन जारी करनी चाहिए। सभा की ओर से कोरोना से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। पर्दे पर रामलीला दिखाने की रूपरेखा भी बना रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय कला संगम रामलीला सभा के महामंत्री जसबीर मोघा का कहना है कि शासन की गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। परंपरा तो नहीं रूरुकेगी, लेकिन रामलीला का स्वरूप बदला होगा। सुंदर कांड का पाठ कराने और पर्दे पर रामायण दिखाने को लेकर सभा के पदाधिकारी विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें