फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रिश्वत लेने का आरोपी आबकारी निरीक्षक जेल भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एंटी करप्शन की टीम ने जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय से सेक्टर प्रथम के आबकारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन की टीम ने आरोपी निरीक्षक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नागल थाना क्षेत्र के रणमलपुर निवासी सुशील कुमार की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते हुए आबकारी निरीक्षक को रंगे हाथों पकड़ने का प्लान तैयार किया था। आंबेडकर चौक स्थित जिला आबकारी कार्यालय से निरीक्षक शैलेंद्र कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था। बृहस्पतिवार को शैलेंद्र कुमार को जेल भेजने की कार्रवाई की गई। अब इस मामले की विवेचना एंटी करप्शन टीम करेगी। आबकारी निरीक्षक को जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय से पकड़ा था, इसलिए जिला आबकारी अधिकारी के भी बयान होंगे। रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के इस मामले को लेकर विभाग के कर्मचारियों के बीच चर्चाओं का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें