फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में रखी ईवीएम, कैमरों से भी होगी निगबानी

विज्ञापन
वेयर हाऊस में ईवीएम जमा करने पहुंचे कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियों ने वेयर हाउस में ईवीएम जमा कराई। देर रात तक सभी ईवीएम के पहुंचने के बाद सेंट्रल वेयर हाउस को सील किया गया।
विज्ञापन

सेंट्रल वेयर हाउस की सुरक्षा में एक कंपनी अर्द्धसैनिक बलों, पीएसी, छह आर्म्स गारद, आठ घंटे की शिफ्टों में एक-एक सीओ और थाना प्रभारी 10 मार्च को मतगणना तक तैैनात रहेंगे। सेंट्रल वेयर हाउस के चारों तरफ सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी रहेगी। इसके साथ ही कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। किसी को सेंट्रल वेयर हाउस में नहीं आने दिया जाएगा।
लापरवाही बरतने पर आरक्षी को हटाया
सहारनपुर। शारदानगर में एक स्कूल में चल रहे मतदान के दौरान एक आरक्षी द्वारा लापरवाही की गई, जिसकी सूचना लोगों ने नोडल अधिकारी व एसपी सिटी राजेश कुमार को दी। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरक्षी रमाशंकर को तत्काल प्रभाव से वहां से हटा दिया गया। इसके साथ ही दूसरे आरक्षी को तैनात दी गई और लोगों की समस्याओं का समाधान किया।
विज्ञापन

चुनाव सकुशल संपन्न हो गया है। देर रात तक सेंट्रल वेयर हाउस में पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम को जमा करा दी हैं। इसके साथ ही सेंट्रल वेयर हाउस में सील लगाने के साथ सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। -राजेश कुमार, चुनाव के नोडल अधिकारी व एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें