फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भेदभाव के सभी को मिले विकास योजनाओं का लाभ: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासन की विकास योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के मिले। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं को कोविड-19 के प्रकोप से बचाते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें। विकास कार्यों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। निस्तारण के साथ ही शिकायतकर्ता को कार्रवाई संबंधी जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

शनिवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी अपने गोद लिए गांव से कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराएं। यदि बच्चा कुपोषण से मुक्त नहीं हो सकता है तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी से इस बारे में सर्टिफिकेट प्राप्त करें। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को तेजी से पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, एएनएम सेंटर, ग्राम सचिवालय, पंचायत घर और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं राज्य वित्त आयोग के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में खड़ंजा, इंटर लाकिंग, सीसी रोड निर्माण कार्य अभियान चलाकर कराए जाएं। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग वर्षा जल के वैज्ञानिक तरीके से संभरण और नियंत्रित जल निकास के लिए नाले की खोदाई या जीर्णोद्धार कराएगा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि कोविड-19 की गाइडलाइन का अपने अपने क्षेत्रों में सख्ती से पालन कराएं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, जिला विकास अधिकारी मंशा राम यादव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें