फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हर चौथा वोटर युवा, बदलेंगे समीकरण, सियासत का खेल होगा दिलचस्प

Thu, 16 Apr 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसआईआर के तहत अंतिम मतदाता सूची जारी हो चुकी है। मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष के करीब 40 हजार मतदाता हैं। 18 से 29 वर्ष के युवा वोटरों की संख्या पौने छह लाख हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 23.65 लाख है। यानी मतदाता सूची में हर चौथा वोटर 18 से 29 वर्ष के बीच का है। ऐसे में चुनावी समीकरण बदलने के लिए युवा पीढ़ी पूरी तरह से तैयार है, जो इस बार निर्णायक की भूमिका में रहेंगे।
विज्ञापन

इंटरनेट और सूचना प्रौद्योगिकी वाले दौर में इन युवा वोटरों को अपने पाले में करने के लिए हर पार्टी पूरी तरह से जोर आजमाइश करती है। पिछले विधानसभा चुनावों की बात करें तो इस पीढ़ी को लुभाने के लिए पार्टियों ने वादों का पिटारा भी खोला था। आमतौर पर सभी पार्टियों ने लैपटाॅप, मोबाइल फोन से लेकर युवा महिला वोटरों के लिए स्कूटी तक दिए जाने का वादा चुनावों में किया था। अब जब वोटरों के बीच अच्छी खासी संख्या में युवा वोटर है, तो कम हार-जीत के अंतर वाली सीटों पर सभी की निगाहें इन वोटरों पर रहेंगी।
20 से 29 वर्ष के युवा वोटरों की कुल संख्या 5,33,855 है। ऐसे में 29 वर्ष तक की आयु वाले कुल 5,74,804 वोटर हैं। बेहट विधानसभा में 18 से 19 वर्ष के मतदाता 5607 तो 20 से 29 वर्ष के मतदाता 87669 हैं। नकुड़ विधानसभा में 18 से 19 वर्ष के 5502, जबकि 20 से 29 वर्ष के वोटरों की संख्या 78211 हैं। सहारनपुर नगर विधानसभा में 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 8028, 20 से 29 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 81674 हैं। देहात विधानसभा में 18 से 19 वर्ष के वोटर 6277 हैं। 20 से 29 वर्ष के वोटरों की संख्या 81,988 है।
विज्ञापन

देवबंद विधानसभा में 18 से 19 आयुवर्ग के वोटरों की संख्या 5027 हैं। 20 से 29 वर्ष के 64,946 हैं। रामपुर मनिहारान में 18 से 19 वर्ष के 5496, 20 से 29 वर्ष के 66,706 वोटर हैं। गंगोह में 18 से 19 वर्ष के मतदाता 5012 हैं। इसी विधानसभा पर 20 से 29 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 72,661 हैं। जिले की सातों विधानसभा में से तीन विधानसभाओं नगर, देवबंद और नकुड़ में जीत का अंतर बेहद कम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें