जगह चिह्नित यूनिट तैयार की गई लेकिन काउंसलर की व्यवस्था न होने से चालू नहीं हाे पाई थी। अब महिला अस्पताल प्रशासन ने दोबारा से प्रक्रिया शुरू कर दी है। लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट में फ्रीजर और दूध निकालने की मशीन भी उपलब्ध आ गई है।
मशीन और फ्रीजरों को संचालित किए जाने के लिए बिजली व्यवस्था की गई है। सीएमएस डॉ. इंद्रा सिंह ने बताया कि यूनिट में केवल उन माओं का दूध इकट्ठा होगा, जिनके नवजात शिशु अस्पताल में भर्ती होंगे।
अगर किसी महिला को दूध ज्यादा आ रहा है तो उसका दूध भी संरक्षित कराने काम करेंगे। जरूरत होने पर नवजात शिशुओं को दूध मुहैया कराया जाएगा। लेक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट में दो काउंसलरों की तैनाती होगी। इसके अलावा अन्य स्टाफ भी तैनात किया जाएगा।