फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी तंत्र की कमर टूटी: सहारनपुर से ऑपरेशन सवेरा में 303 तस्कर गिरफ्तार, 20 करोड़ का माल बरामद

Wed, 19 Nov 2025 10:23 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत नशा तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 303 तस्करों को गिरफ्तार किया। 83.76 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई गई। कई आरोपियों पर गैंगस्टर और गुंडा अधिनियम में भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने नशा तस्करों की कमर तोड़ दी है। जिले में अब तक 303 नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए, जबकि 202 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। 20 करोड़ रुपये का 83.76 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ है।

विज्ञापन


एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन सवेरा अभियान चल रहा है। इसके तहत 19.03 किलोग्राम चरस, 9.56 किलोग्राम स्मैक, 44.40 किलोग्राम डोडा पोस्त और 10.77 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। सबसे बड़ी बरामदगी 500 व 504 ग्राम स्मैक की है, जिसकी कीमत करीब 2.80 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 19 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

इस अभियान में अब तक करीब 20 करोड़ रुपये का 83.76 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ है। गैंगस्टर अधिनियम के तहत नौ आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। 11 आरोपियों पर गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की जब्तीकरण की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, मंगलवार को थाना सदर बाजार पुलिस ने नशा तस्कर शावेज निवासी आशीर्वाद विहार को कांशीराम कालोनी वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। इसके पास से 110 ग्राम चरस बरामद हुई। 
विज्ञापन

सात आरोपियों की खोली हिस्ट्रीशीट, होगी निगरानी
सहारनपुर जिले में आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए आरोपियाें की निगरानी के लिए हिस्ट्रीशीट खोलने का विशेष अभियान चल रहा है। इसी के तहत मंगलवार को सात आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। अब इन आरोपियों की लगातार रखी जा रही है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

बेहट थाने का मोनू उर्फ मोहतम निवासी रीढी मोहद्दीनपुर, नानौता का बाबू उर्फ समरयाब निवासी सिजूड़, बिहारीगढ़ का फारूख निवासी कोठड़ी बहलाेलपुर शामिल है। इनके साथ ही गंगोह का मुकरीम निवासी खानपुर गुर्जर, इमरान निवासी मैनपुरा, कोतवाली देहात का वाजिद उर्फ चून्नु, अंशु उर्फ भूरा निवासी दतौली रांघड़ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें