फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा से पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास विकसित करने और उनकी सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति के लिए अनुकूल वातावरण बनाया जाए। उन्होंने कहा कि हिंसा या अपराध से पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए महिला सशक्तिकरण केंद्र के रूप में स्थापित सखी-वन स्टॉप सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस केंद्र में एक ही छत के नीचे आकस्मिक चिकित्सीय सहायता, अल्पकालीन आवासीय सुविधा, पुलिस सहायता/एफआईआर की सुविधा, नि:शुल्क विधिक सहायता और काउंसलिंग की व्यवस्था रहेगी। इसमें सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बयान दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में सीएमएस आवास के सामने सखी-वन स्टॉप सेंटर की स्थापना की। उन्होंने कहा कि इस केंद्र पर घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़, जघन्य अपराध से पीड़ित, अनाथ, बेसहारा, मानसिक रूप से विक्षिप्त महिलाओं को केंद्र से संपर्क करने पर सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र पर हिंसा से पीड़ित महिलाओं के अल्पावास के लिए पांच बेड, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, किचन, शौचालय एवं वाश रूम की व्यवस्था है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे एवं पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई। पीड़ित महिलाओं, बालिकाओं की सहायता के लिए केंद्र पर मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता से लेकर पैरा मेडिकल नर्स उपलब्ध रहेंगी। इस केंद्र का दूरभाष नंबर 0132-2715500 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें