फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में छाए पर्यावरण से संबंधित माडल

विज्ञापन
जैन इंटर कालेज में प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथिगण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जैन इंटर कालेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने पर्यावरण के आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में पर्यावरण संबंधित मुद्दों जलवायु परिवर्तन के कारण एवं परिणाम, जैव विविधता संरक्षण एवं सुगमता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान, हरित व जैव ऊर्जा, सूचना संचार और परिवहन प्रौद्योगिकी, गणित भौतिक विज्ञान और खेल विषय पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी का उद्घाटन समाजसेवी रविंद्र चौधरी, कालेज अध्यक्ष सतेंद्र जैन ने फीता काट कर किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर मॉडलों की प्रशंसा की। सीनियर वर्ग में गौरव प्रथम, वैभव द्वितीय, देव पंवार तृतीय व जूनियर वर्ग में अब्दुल समद प्रथम, नारायण सिंह द्वितीय और अमन तृतीय स्थान पर रहे।
अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कालेज प्रबंधक पवन कुमार जैन, प्रधानाचार्य दीपक श्रीवाल, विकास जैन, सपन जैन, अकुंश जैन, राजकुमार, संजय गुप्ता, पुनित जैन, विरेंद्र यादव, अजय कुमार, शिवकुमार, राकेश, संजय धीमान, रविन्द्र कुमार, मोहित भूर्यान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें