फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: उद्योगों में नवाचार और गुणवत्ता को लेकर उद्यमियों ने किया मंथन

Sun, 01 Mar 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के एमएसएमई-विकास कार्यालय आगरा द्वारा आईआईए के सहयोग रेलवे रोड स्थित होटल में एक्सपोर्ट प्रमोशन सेमिनार का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर उद्योग उमेश प्रताप सिंह रहें।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार एमएसएमई क्षेत्र को निर्यात उन्मुख बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने उद्यमियों का आह्वान किया कि वह गुणवत्ता, नवाचार, आधुनिक तकनीक, प्रभावी ब्रांडिंग तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उत्पादन को प्राथमिकता दें, जिससे उनके उत्पाद वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सशक्त स्थान प्राप्त कर सकें। एमएसएमई विकास कार्यालय आगरा के निदेशक विष्णु कुमार वर्मा ने कहा कि उचित मार्गदर्शन, संस्थागत सहयोग एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से स्थानीय उद्योगों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार खुल सकते हैं। चैप्टर चेयरमैन गौरव चोपड़ा ने कहा कि संस्था के सदस्यों के ज्ञानवर्धन एवं निर्यात उन्मुख विकास के लिए इस प्रकार के सेमिनार महत्वपूर्ण हैं।
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन की ज्वाइंट डायरेक्टर सुनीता ततवाल, पीएनबी के सीनियर मैनेजर सिद्धार्थ कौशल, एमएस राणा, दिनकर जोशी, सुधीर कुमार जेके जीनगर, वरुण गौतम आदि ने भी संबोधित किया। सेमिनार का संचालन सहायक निदेशक अभिषेक सिंह ने किया। इस मौके पर आईआईए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके धवन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, चैप्टर सचिव कुशल शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन कालड़ा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें