फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफल रहा संपूर्ण लॉकडाउन, बार्डर की चौकियों पर रही सख्ती

विज्ञापन
देवबंद में पूर्णतया लॉकडाउन के चलते बाजारों में पसरा सन्नाटा - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के सभी प्रमुख नगरों और गांवों में रविवार के संपूर्ण लाक डाउन का असर पूरी तरह दिखाई दिया। केवल दवा और डेयरी की दुकानों को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। जिले के पड़ोसी राज्यों से लगने वाले बार्डर पर पुलिस मुस्तैद रही। कसबों में भी पुलिस ने लगातार गश्त कर वाहनों की चेकिंग की। बिना वजह सड़कों पर निकले दुपहिया वाहन चालकों को पुलिस ने चेतावनी देकर वापस भेजा।
विज्ञापन

जिले में देवबंद, नकुड़, सरसावा, गंगोह, रामपुर मनिहारान, बेहट, छुटमलपुर, नानौता, गागलहेडी, नागल आदि में संपूर्ण लॉक डाउन पूरी तरह सफल रहा। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। हाईवे पर भी दिन में केवल माल वाहक वाहन या इक्का दुक्का दुपहिया ही दिखाई दिए। गंगोह में गली मोहल्लों में कुछ दुकानें खोली गई, जिन्हें पुलिस ने सुबह ही बंद करा दिया। दूसरे राज्यों की सीमा से लगी जिले की पुलिस चौकियों शाहजहांपुर, मोहंड, बड़कलां, हथिनीकुंड, काली नदी आदि क्षेत्रों में पुलिस ने सख्ती बरती। बिना पास वाले वाहनों को जिले में एंट्री नहीं करने दी। कसबों में भी दिन भर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ गश्त करते रहे। संबधित पुलिस क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा लिया। सीओ सदर चंद्रपाल शर्मा ने चिलकाना, गागलहेड़ी और फतेहपुर में बार्डर की चौकियों पर भ्रमण कर पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के दिशा निर्देश दिए।
लॉक डाउन के दौरान दिल्ली-लोनी से आने वाली रोडवेज बस में सवार यात्रियों के रामपुर मनिहारान बस अड्डे पर उतरने के बाद पुलिस ने उन्हें जांच के लिए सीएचसी भेजा। अस्पताल भेजे गए लोग गांव मियांनगी के रहने वाले है तथा वह दिल्ली सब्जी मंडी में बैगन बेचने के लिए गए थे।
विज्ञापन

सड़कों से बाजारों तक रहा सन्नाटा
सहारनपुर। अनलॉक-1 में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से रविवार को घोषित महाबंदी में शहर में अंबाला और देहरादून हाईवे से लेकर गलियों तक सन्नाटा पसरा रहा। शहर के घंटाघर चौराहे से लेकर नेहरू मार्केट, शहीद गंज, नखासा बाजार, वुडकार्विंग बाजार, रायवाला सहित अन्य बाजारों में सूनापन ही रहा। जिलाधिकारी ने शनिवार को ही निर्देश जारी कर बताया था कि जिले में सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को अलग-अलग साप्ताहिक बंदी की बजाय रविवार को महाबंदी लागू की जाएगी। कोरोना काल में यह व्यवस्था अगले आदेशों तक जारी रहेगी।
मंडी में फल सब्जी तक का नहीं हुआ कारोबार
सहारनपुर। अनलॉक-1 पीरियड में ऐसा पहली बार हुआ है जब मंडी में फल और सब्जी तक का कारोबार नहीं हुआ है। इससे पहले लॉकडाउन के दौरान भी अस्थायी मंडियों में फल और सब्जी का कारोबार होता रहा था। लेकिन कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के कारण यहां भी रविवार को व्यापार बाधित रखा गया।
सोमवार को भी संभल कर रहें, अचानक भीड़ न बढ़ाएं
सहारनपुर। महाबंदी के बीच डीएम और एसएसपी के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन की टीमों ने व्यापारियों और आम लोगों से अपील की कि वे सोमवार को भी संयम दिखाएं। बाजारों में अचानक भीड़ न बढ़ाएं। रोस्टर और अन्य मानकों का पालन करें। कोरोना संक्रमण से बचाव में सहयोग करें। अन्यथा चालान काटने से लेकर महामारी एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।

सहारनपुर में महालॉकडाउन के दौरान आने जाने वाले वाहनो की चेकिंग करते सिटी मजिस्ट्रेट- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान बंद पड़ा सर्राफा बाजार- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में महालॉकडाउन के दौरान बंद पड़ा रायवाला कपड़ा मार्केट- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में महा लॉकडाउन के दौरान बंद पड़ा वुड कार्विंग बाजार- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में नक्खासा बाजार मे महा लॉकडाउन के दौरान पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

हारनपुर में नेहरू मार्केट व तिब्बत बाजार मे महा लॉकडाउन के दौरान पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर का घंटाघर यहां रहती थी वाहनो का आना जाना था अधिक आज महा लॉकडाउन के दौरान पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें