फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी बारिश में पेड़, बिजली के खंभे टूटकर गिरे, कई मार्ग बाधित

विज्ञापन
बेहट क्षेत्र में आंधी से गिरे आमों को इक्टठा करता बाग ठेकेदार का कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट/छुटमलपुर (सहारनपुर)। जिले में बेहट और छुटमलपुर क्षेत्रों में शनिवार आधी रात तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान हुआ। इन क्षेत्रों में कई पेड़ टूटकर गिर गए। कई महत्वपूर्ण सड़क मार्गों का आवागमन बाधित हो गया। बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आम की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

शनिवार रात 12 बजे अचानक मौसम के मिजाज में आए बदलाव से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश के साथ आए तेज अंधड़ ने तबाही मचा दी। जगह-जगह बिजली के खंभे धराशायी हो गए और लाइनों पर भारी भरकम पेड़ गिरने से बड़े इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कलसिया स्थित 220 केवीए बिजलीघर से सभी विद्युत उपकेंद्र बेहट टाउन, बेहट देहात, सलेमपुर गदा, रायेपुर, मिर्जापुर, फतेहपुर टांडा आदि की विद्युत सप्लाई बंद हो गई। बेहट कस्बे समेत पूरे इलाके की आपूर्ति ठप हो गई। शाम तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी।
बेहट-शाकंभरी देवी एवं बेहट-बिहारीगढ़ सड़क मार्ग पर कई जगह पेड़ गिरने से इन मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया। इसके अलावा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे भी रात भर बंद रहा। आंधी से पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर लगे लोक निर्माण विभाग का विशाल सूचना बोर्ड जमीन पर आ गिरा। इससे आवागमन बाधित हो गया। वाहन चालकों ने पेट्रोल पंप से होकर अपने वाहनों को निकाला। दुपहर बाद ही इन मार्गों पर पड़े पेड़ों को हटाए जाने के बाद आवागमन चालू हो सका।
विज्ञापन

फल पट्टी क्षेत्र में आम को अधिक नुकसान
बेहट। फल पट्टी क्षेत्र में आम के बागानों में भी अंधड़ ने भारी तबाही मचाई है। बेहट के आम कारोबारी राज सिंह राणा, शेरपुर के उमेश कांबोज, तनवीर अहमद, चाणचक के अरुण, रसूलपुर के अजय, गेल्हेवाला के प्रवीण ने बताया कि अंधड़ से बीस से तीस प्रतिशत फसल तो गिरी ही आम के पेड़ भी बड़ी संख्या में टूटे हैं। इतना ही किसानों की खेतों में खड़ी मक्का व ज्वार की फसल जमीन पर बिछ गई। किसानों का कहना है कि फसल जमीन पर गिरने के बाद पानी में डूब गई। इससे फसल के खराब होने के आसार बन गए हैं। मिर्जापुर क्षेत्र के गांव कासमपुर में सतपाल के मकान का टीन शैड गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
आंधी से विद्युत लाइनों को जबरदस्त नुकसान हुआ है। जगह-जगह विद्युत खंभे टूट गए है। लाइनों पर भारी भरकम पेड़ टूट कर गिर गए है। पेट्रोलिंग चल रही है। अभी नुकसान आंकलन नहीं किया जा सकता है। आपूर्ति सुचारु करने में कितना समय लगेगा यह अभी कह पाना मुश्किल है।
राजकुमार, एसडीओ विद्युत निगम
जिले के बेहट क्षेत्र में आंधी और बारिश से नुकसान की सूचना मिली है। प्रभावित क्षेत्र में टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। फिलहाल वहां आम की फसल को अधिक क्षति की संभावना है।
रामजतन मिश्रा, उप निदेशक कृषि, सहारनपुर।

सहारनपुर के बेहट में बंद हुए शाकंभरी मार्ग पर गिरे पेड़ के ऊपर से बाइक निकालते लोग- फोटो : SAHARANPUR

बेहट में पेड़ टूटकर गिरने से बंद हुआ बेहट-शाकंभरी देवी मार्ग- फोटो : SAHARANPUR

बेहट क्षेत्र में आंधी में टूटा विद्युत पोल- फोटो : SAHARANPUR

शाकंभरी क्षेत्र में अंधड में टूटे सड़क पर गिरे पेड़ के नीचे से निकलता बाइक सवार- फोटो : SAHARANPUR

बेहट क्षेत्र में आंधी से गिरी पानी में डूबी मक्का की फसल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें