फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हमले के बाद भी जोश, जम्मू जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग

Fri, 02 May 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी पर्यटकों का जोश कम नहीं हो रहा है। कटरा और जम्मू जाने वाली अधिकतर ट्रेनों में नो रूम चल रहा है। हिमकुंड, हिमगिरी, शालीमार, बेगमपुरा एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में सीट खाली नहीं है।
विज्ञापन

दरअसल, पहलगाम में हुए हमले के बाद कई दिनों तक ट्रेनों में वेटिंग नाममात्र रह गई थी। सहारनपुर स्टेशन से कटरा और जम्मूतवी के लिए स्पेशल समेत कुल 18 ट्रेनें संचालित हो रही है। इनमें ट्रेन नंबर 12413 में 56, 12207 में 16, 12355 में 25, 12337 में 16, 14661 में 27 वेटिंग हैं। इसी तरह कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में 23, बेगमपुरा एक्सप्रेस में 12, शालीमार एक्सप्रेस में 87, हिमगिरी एक्सप्रेस में 26, हिमकुंड एक्सप्रेस में 15 मई को नो रूम, 16 मई को 20, 17 मई को नो रूम, 18 मई को 17 वेटिंग हैं। कोलकता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में 15, 16, 17, 18, 19 मई को नो रूम है। इस ट्रेन में इन तारीखों के लिए रेलवे बुकिंग बंद कर दी है। इसके अलावा अन्य ट्रेनों का भी यही हाल है।
नियमित के साथ स्पेशल ट्रेनों में भी वेटिंग चल रही है। समर स्पेशल गाड़ी संख्या 03221 में छह मई को 16 वेटिंग, 13 मई को 24 वेटिंग है। गाड़ी संख्या 04603 समर स्पेशल ट्रेन में भी छह मई को 20, 13 मई को 23, 20 मई को 26 वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें