फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले के लोगों को खाने में नॉनवेज बिरयानी और छोले भटूरे पसंद

Fri, 02 May 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपदवासियों को खाने में क्या पसंद है, शायद इस सवाल का जवाब अपनी पसंद के अनुसार हर व्यक्ति का अलग-अलग हो सकता है, लेकिन एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के पास इसके बेहद रोचक जवाब हैं। चैटजीपीटी ने बताया कि जिलेवासियों को नॉनवेज में बिरयानी और वेज में छोले-भटूरे का स्वाद बेहद पसंद है।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एआई चैट बॉक्स की चर्चा है। हाल ही में चैट जीपीटी की घिबली स्टाइल फोटो खूब वायरल हुए। यह एआई चैट टूल्स हर मसले पर अपना जवाब देते हैं। कई बार इनके जवाबों पर विवाद भी होते हैं, लेकिन कई बार यह रोचक जानकारी उपलब्ध कराते हैं।
हालांकि यह जानकारी बिल्कुल सटीक नहीं होती। चैटजीपीटी ने बताया कि सहारनपुर की वर्तमान आबादी करीब 41 लाख है। यहां के लोगों को घूमना, खाना-पीना और किताबें पढ़ना अधिक पसंद है। युवाओं को साइंस फिक्शन किताबें भाती हैं तो बुजुर्गों को प्रेमचंद और रविंद्रनाथ टैगार की कृतियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें