फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना करें सुनिश्चित : सांसद इमरान

Wed, 19 Aug 2026 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सांसद इमरान मसूद की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में दिशा की बैठक हुई। बैठक में विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की गई। निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक शत प्रतिशत पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

सांसद इमरान मसूद ने कहा कि विकास कार्यों को पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा कराया जाए। दिशा की बैठक का उद्देश्य विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के साथ जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से सामने रखना है। जनप्रतिनिधियों द्वारा दिशा के माध्यम से दिए गए प्रस्तावों एवं सुझावों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। जनहित से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी अथवा लापरवाही किसी भी दशा में न हो। नगर निकायों से संबंधित कार्यों की समीक्षा में कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने तथा लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई करने को कहा। एनएचएआई के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में कैंसर डिटेंशन सेंटर बनाए जाने के संबंध में पत्र भेजने को कहा।
कैराना सांसद इकरा हसन ने विद्युत संबंधी समस्याओं समेत अन्य जनहित के मुद्दों को उठाया। निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरण, जिनमें संभावित जनहानि की आशंका हो, उनका प्राथमिकता के आधार पर तत्काल समाधान कराएं। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बैठक में दिए निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान, विधायक देवेंद्र निम, आशु मलिक, उमर अली, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें