फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: इब्राहिमाबाद गांवड़ी में ऊर्जा निगम की टीम और ग्रामीण भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमीनगर सराय। इब्राहिमाबाद गांवड़ी गांव में सोमवार को बकाया बिल वसूलने गई ऊर्जा निगम की टीम और ग्रामीण आपस में भिड़ गए। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता ने ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी तो ग्रामीणों ने भी थाने में पहुंचकर हंगामा किया।
ऊर्जा निगम के अवर अभियंता विशाल सिंह ने बताया कि एकमुश्त योजना से बिजली बिलों में छूट दी जा रही है। सोमवार को टीम के साथ इब्राहिमाबाद गांवड़ी गांव में राजस्व वसूली के लिए गए। वहां उपभोक्ता कर्मवीर पर 1.36 लाख रुपये बकाया बिल जमा कराने के लिए नोटिस दिया गया तो उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी और उनके सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। उधर, इब्राहिमाबाद गांवड़ी गांव के ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम की टीम पर अभद्रता करने का आरोप लगाया और सिंघावली अहीर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसको लेकर ग्रामीण काफी देर तक थाने में डेरा डाले रहे। सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में घुसे तो काट देंगे
इब्राहिमाबाद गांवड़ी गांव में ऊर्जा निगम की टीम के साथ धक्का मुक्की की वीडियाे भी सोशल वायरल हो रही है। इसमें एक ग्रामीण ऊर्जा निगम की टीम को धमका रहा है और गांव में घुसने पर काटने की धमकी देता हुआ सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें