फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकराता रोड पर ट्रांसफार्मर और खंभों की आड़ से अतिक्रमण, परेशानी

विज्ञापन
चकराता रोड पर खंबों की आड़ में अतिक्रमण। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम चकराता रोड का चौड़ीकरण कर रहा है, मगर अब भी कई विद्युत ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे सड़क पर हैं। इनकी आड़ में लोग ट्रेवल एजेंसी और दुकानें सड़कों पर चला रहे हैं। इस कारण चकराता रोड पर प्रतिदिन यातायात प्रभावित हो रहा है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

पुल जोगियान से पुरानी चुंगी की ओर निकलते ही दाईं ओर बिजली के खंभों का जोड़ा सड़क पर लगा है, इसकी आड़ में पथ विक्रेता अपनी दुकानें चला रहे हैं। इससे आगे बाई ओर पुल जोगियान से लेकर नवाबगंज चौक तक करीब 13 खंभे सड़क पर हैं, इनकी आड़ में सड़कों पर वाहन खड़े करने के साथ ही व्यापारियों ने अपनी दुकानें बढ़ाई हुई हैं। लिंक रोड से नवाब गंज तक दाईं ओर भी कई खंभे सड़क पर खड़े हैं। नवाब गंज चौक से पुरानी चुंगी तक धार्मिक स्थल भी सड़क पर हैं। पुरानी चुंगी के पास ट्रांसफार्मर की आड़ में ट्रेवल एजेंसी चल रही है, इनकी कई गाड़ियां सड़क पर खड़ी होती हैं। कुछ लोगों ने खंभों तक अपनी दीवारें तक सड़क पर बढ़ाई हुई हैं।
धीमी गति से चल रहा कार्य
चकराता रोड निवासी संजीव कुमार और निशांत का आरोप है कि सड़क के चौड़ीकरण का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। करीब तीन माह से कार्य चल रहा है, मगर अभी तक पुल जोगियान ने नवाब गंज तक भी पूरा नहीं हुआ है। नवाब गंज से पुरानी चुंगी तक काफी कार्य रुका है।
विज्ञापन

हटाया था अतिक्रमण
चौड़ीकरण के लिए नगर निगम के प्रवर्तन दल ने चकराता रोड पर दो बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। मगर वर्तमान में अतिक्रमण पूर्व की तरह सड़कों पर है।
नालों पर अतिक्रमण
चकराता रोड पर सड़क के दोनों ओर के नालों पर भी भारी अतिक्रमण है। नगर निगम ने नाले के ऊपर फुटपाथ बनाकर दिया है, मगर व्यापारियों ने उन पर भी दुकानें सजा ली हैं।
चकराता रोड से ट्रांसफार्मरों और खंभों को सड़क से किनारे करने के लिए विद्युत निगम को पत्र लिखा है। कुछ जगहों पर कार्य रुका है। रही बात कार्य की गति धीमी होने की तो पांच दिसंबर के बाद कार्य में तेजी आएगी। - आलोक श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता (निर्माण) नगर निगम।

चकराता रोड पर खंबे तक बढ़ाई गई दीवार।- फोटो : SAHARANPUR

चकराता रोड पर सड़क पर लगे खंबें और उन पर रखा ट्रांसफार्मर।- फोटो : SAHARANPUR

चकराता रोड पर बिजली के खंबों की वजह से हुआ अतिक्रमण।- फोटो : SAHARANPUR

चकराता रोड पर सड़कों पर खड़े खंबे।- फोटो : SAHARANPUR

चकराता रोड पर रखा ट्रांसफार्मर और उसकी आड़ में चल रहा ट्रांसपोर्ट- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें