फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जेसीबी-पोकलेन से ध्वस्त किया 80 दुकानों का अतिक्रमण

Fri, 27 Feb 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को मोरगंज बाजार में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान नाला सफाई में बाधक बन रही करीब 80 दुकानों का अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई व्यापारियों की शिकायत पर जिलाधिकारी के साथ हुई बैठक के बाद की गई।
विज्ञापन

नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह के नेतृत्व में निगम का अतिक्रमण दस्ता मौके पर पहुंचा। दस्ता जेसीबी, पोकलेन और चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ बाजार मोरगंज पहुंचा तो दुकानदारों में खलबली मच गई। भगतसिंह चौक से दालमंडी चौक तक बनी सीढ़ियां हटाई गई। प्रवर्तन दल प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई की सूचना एक दिन पूर्व दे दी गई थी। बता दें, कि कुछ दिन पहले जिलाधिकारी के साथ व्यापार बंधु की एक बैठक हुई थी। इस बैठक में व्यापारियों ने बाजार मोरगंज के नालों की सफाई न होने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने नालों की बदहाली और जलभराव की समस्या पर चिंता व्यक्त की थी। इसी शिकायत के संदर्भ में नगर निगम द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें