पुलिस टीम ने जब पीछा किया तो बदमाशों ने दोबारा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मौके से ही गिरफ्तार कर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान प्रमोद उर्फ रामकरण और सोमवीर उर्फ मोनू निवासी ग्राम व थाना राजौन्द जनपद कैथल (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से दो तमंचे सहित अवैध असलहा बरामद किया है।
प्रमोद ने मलेशिया में बैठकर दी थी हत्या की सुपारी
गिरफ्तार आरोपी प्रमोद ने मलेशिया में बैठकर सुरेश राणा की हत्या कराने के लिए 10 लाख की सुपारी दी थी। प्रमोद और मृतक सुरेश राणा के बीच प्रॉपर्टी विवाद हुआ था। दोनों एक साथ काम करते थे। शूटर अरमान उर्फ सिप्पी ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रमोद की दो जनवरी 2025 को घर में घुसकर हत्या कर दी थी।