आरोपियों में खेड़ी आसा निवासी अचिन उर्फ रविकांत उर्फ रवि त्यागी पुत्र रजनीश है जिसके दाहिने पैर में गोली लगी है। जबकि दूसरा बदमाश थाना नागल के सरसीना गांव निवासी सक्षम त्यागी उर्फ घोलू पुत्र बोबी है, जो बाएं पैर में गोली से घायल हुआ है।
अंबेहटा-नूरपुर मार्ग पर आधी रात के बाद हुई पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनके विरुद्ध अलग-अलग थानों में विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें शामिल खेड़ी आसा निवासी अचिन त्यागी 31 मई को देवबंद के लखनौती गांव में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
शनिवार की देर रात कोतवाली पुलिस अंबेहटा तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी नूरपुर की तरफ से एक कार ओर बाइक आती दिखाई दी। शक होने पर पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन वह लखनौती गांव की तरफ भागने लगे। इस दौरान कार एक पुलिया से टकरा गई। बाइक और कार में सवार पांच बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार होने लगे। इसमें कई पुलिसकर्मी गोली लगने से बाल-बाल बच गए। इस दौरान पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। जबकि तीन अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल के रास्ते फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में खेड़ी आसा निवासी अचिन उर्फ रविकांत उर्फ रवि त्यागी पुत्र रजनीश है जिसके दाहिने पैर में गोली लगी है। जबकि दूसरा बदमाश थाना नागल के सरसीना गांव निवासी सक्षम त्यागी उर्फ घोलू पुत्र बोबी है, जो बाएं पैर में गोली से घायल हुआ है। इनके कब्जे से एक कार, एक बाइक, दो तमंचे, 315 बोर का एक जिंदा और छह खोखा कारतूस और 2350 रुपये की नगदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
सीओ रविकांत पाराशर ने बताया कि बदमाशों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अचिन त्यागी थाना देवबंद का हिस्ट्रीशीटर है और इसके विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। जबकि सक्षम त्यागी भी हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ थाना नागल में करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया कि अचिन 31 मई को लखनौती गांव में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी है। उसने अपने ही फूफा संजय त्यागी को गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना में उसके साथ खेड़ी आसा निवासी आर्यन उर्फ गोलू, मोनू उर्फ वितुल, साखन कलां निवासी रोहन उर्फ कल्लू, जनपद मुजफ्फरनगर के मेघा शकरपुर गांव निवासी अंकुल गुर्जर शामिल थे। पुलिस आरोपी मोनू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।