फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़: महिला सहित तीन तस्कर दबोचे, एक करोड़ की स्मैक बरामद, आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर, संपत्ति होगी कुर्क

Wed, 08 Dec 2021 10:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जिले में तीन तस्कर दबोचे गए हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब एक करोड़ रुपये की स्मैक बरामद की गई है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर लगेगा और संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में एसओजी और थाना सरसावा पुलिस ने महिला सहित मादक पदार्थों के तीन तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों से 566 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी बरेली के रहने वाले हैं। पुलिस का दावा है कि बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये हैं।

विज्ञापन


एसएसपी आकाश तोमर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना सरसावा क्षेत्र के गांव झबीरण के समीप थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह व एसओजी प्रभारी जयवीर सिंह मंगलवार की रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय एक टाटा जेस्ट कार में कुछ लोग दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर गाड़ी को तेजी से दौड़ाने लगे। पीछा करने के बाद टीम ने आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों की कार के टायर में गोली मारी, जिससे भागने में असफल रहे। पुलिस ने घेराबंदी कर आसिफ पुत्र जमील अहमद निवासी गांव खैलम थाना अलीगंज बरेली, फिरोज अहमद पुत्र अब्दुल गनी मोहल्ला सैदपुरा थाना इज्जतनगर बरेली, नाजमा पत्नी बबलू निवासी गांव खायनम थाना अलीगंज बरेली को गिरफ्तार किया। 

आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस, 566 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन, एक टाटा जैस्ट कार बरामद हुई है। मौके से आरोपियों के साथी अरविंद व अंकित निवासी गांव झबीरण थाना सरसावा भागने में सफल रहे। एसएसपी का दावा है कि बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bipin Rawat: नहीं रहे सीडीएस बिपिन रावत, खबर सुनते ही गुरु हरवीर शर्मा को लगा गहरा सदमा

विज्ञापन

पश्चिमी यूपी, हरियाणा, पंजाब व उत्तराखंड में करते थे सप्लाई 
आरोपी पश्चिमी, हरियाणा, पंजाब व उत्तराखंड में मादक पदार्थों की तस्करी करते थे। पकड़े गए आरोपी लंबे समय से इस धंधे में लिप्त थे। पुलिस ने पहले भी कई तस्कर पकड़े हैं, जो बरेली से मादक पदार्थों को लाने की बात स्वीकार कर चुके हैं, लेकिन बरेली के नेटवर्क को पुलिस नहीं तोड़ पा रही थी। इस बार पुलिस के हत्थे बरेली के मुख्य तस्कर भी चढ़ गए। 

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

लगेगा गैंगस्टर, संपत्ति होगी कुर्क 
एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सभी प्रक्रिया पूरी कर इनकी संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें