फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने डीआईओएस के खिलाफ मोर्चा खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार कर संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) के कार्यालय में पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे के कार्यालय के कर्मचारियों ने उन्हीं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सभी कर्मचारी शनिवार को कार्य बहिष्कार कर संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कार्यालय में पहुंचे। कर्मचारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक पर अभद्र व्यवहार करने और स्थानांतरण कराने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने बताया डॉ. अरुण कुमार दूबे ने आठ जून 2018 को सहारनपुर में कार्यभार गृहण किया। आरोप है कि वह कर्मचारियों का मानसिक शोषण कर रहे हैं। आरोप लगाया कि डीएम, शिक्षा निदेशक और अपर मुख्य सचिव माध्यमिक के नाम की धमकी दी जाती है। दूरस्थ जनपदों में स्थानांतरण कराने की बात कहकर दबाव बनाया जाता है। कर्मचारियों ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर पैड सहित फाइल फेंक चुके हैं। आरोप है कि दफ्तर के ही एक कर्मचारी के साथ कई बार गाली गलौज कर चुके हैं। कोरोना काल में विद्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 50 फीसदी कर्मचारियों को बुलाने के आदेश हैं, मगर दबाव बनाकर शत प्रतिशत उपस्थिति कराई जा रही है। इसमें अरविंद कुमार, संजीव, अमित, सुधीर, पाल सिंह, प्रदीप, मुजम्मिल, राजीव, विनीत कुमार, राकेेश कुमार, ओमपाल सिंह, राजवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कर्मचारियों द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। उनके साथ वार्ता की जाएगी। उनकी जो भी शिकायतें हैं, उनका निस्तारण किया जाएगा। यदि किसी भी कर्मचारी को कोई परेशानी है तो वह अपनी बात कह सकता है। - डॉ. अरुण कुमार दूबे, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहारनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें