फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विधेयक के विरोध में किसानों ने दूसरे दिन भी दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम और सीओ की वार्ता विफल, 28 को महापंचायत का ऐलान
विज्ञापन

बड़गांव। कृषि विधेयक को काला कानून बताते हुए भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने कस्बे के महाराणा प्रताप चौक पर दूसरे दिन भी धरना दिया। एसडीएम और सीओ धरना समाप्त कराने किसानों के बीच पहुंचे, लेकिन वार्ता सफल नहीं हो सकी।
दूसरे दिन भी भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह की अगुवाई में धरना दिया। दोपहर बाद तीन बजे सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय और एसडीएम रामपुर मनिहारन देवेंद्र कुमार पांडेय धरना स्थल किसानों के बीच पहुंचे। अफसरों ने धरना समाप्त करने का अनुरोध किया तो किसानों ने साफ मना कर दिया कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती वे यहां से उठने वाले नहीं है। एक घंटे की लंबी वार्ता में कोई समाधान नहीं निकला। किसानों ने तीनों विधेयक को वापस लेने, हरियाणा के किसानों पर लाठी चार्ज की जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा पूरन सिंह ने अफसरों से वार्ता करने के बाद धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं के बीच घोषणा की कि मांगे पूरी न होने की दशा में 28 सितंबर को महा प्रताप चौक पर महापंचायत के बाद भूख हड़ताल शुरू होगी। इसमें जिलाध्यक्ष अजब सिंह, दीपक सोम, जवाहर सिंह, महेंद्र सिंह, रविंद्र, विनोद, अनिल त्यागी, तरसेम सिंह, सुनील त्यागी, चदरूप चेयरमैन, सतपाल, बीर सिंह, श्यामवीर सिंह, संजू राणा, मोहन, तेल्लू, रणबीर, विनोद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें