फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टैक्स वसूली पर जोर, 15 दिन से बंद हैं सॉफ्टवेयर, लाखों की आय प्रभावित

Mon, 17 Nov 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। इस समय नगर निगम का टैक्स वसूली पर पूरा जोर है। बकायेदारों के भवनों को सील किया जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर नगर निगम का सॉफ्टवेयर 15 दिन से बंद है, जिसकी वजह से प्रतिदिन लाखों रुपये की टैक्स वसूली प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

नगर निगम को वित्तीय वर्ष 2025-26 में 55 करोड़ रुपये की टैक्स वसूली का लक्ष्य मिला है। सात महीने में करीब 26 करोड़ रुपये की वसूली की जा सकी है। ऐसी स्थिति में शेष पांच महीने में करीब 30 करोड़ रुपये की वसूली निगम के लिए चुनौती है। अक्तूबर और नवंबर की वसूली भी लक्ष्य के सापेक्ष मात्र दो से तीन फीसदी रही है। इस पर नगर आयुक्त ने कई कर्मचारियों को निलंबित भी किया है। निगम के अधिकारी अभियान चलाकर बकायेदारों के भवनों को सील कर रहे हैं, लेकिन 15 दिन से बंद पड़े जीआईएस आधारित साफ्टवेयर को चालू कराने के लिए गंभीरता नजर नहीं आई है।
दरअसल, सॉफ्टवेयर के लिए नगर निगम में सर्वर स्थापित किया जाना है। चर्चा है कि इसके लिए कंपनी ने नगर निगम से 50 लाख रुपये की मांग की है। जब तक नगर निगम भुगतान नहीं करेगा, तब तक सर्वर स्थापित नहीं होगा। इसी वजह से सॉफ्टवेयर तीन नवंबर से बंद है, जबकि इस सॉफ्टवेयर के जरिए प्रतिदिन करीब 20 फीसदी टैक्स जमा होता है। ऐसे में सॉफ्टवेयर बंद होने की वजह से लोग जीआईएस सर्वे आधारित टैक्स जमा नहीं करा पा रहे हैं। पूर्व से संचालित नगर निगम का सॉफ्टवेयर काम कर रहा है। उसी से वसूली हो पा रही है।
विज्ञापन


नगर निगम में सर्वर स्थापित किया जाना है। इसके लिए हमने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का चयन किया है। वहीं पर सर्वर स्थापित कराया जाएगा। अभी कागजी कार्यवाही चल रही है। हमें लगता है कि इसके लिए कंपनी को अलग से रुपये देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रही बात सॉफ्टवेयर बंद होने की तो उसकी वजह से ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है।
विज्ञापन

-सुधीर शर्मा, कर अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें