सहारनपुर। रोटरी क्लब द्वारा देश के अमर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। मुजफ्फराबाद में शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अपनी संवेदना प्रकट की।
गंगोह में सीडीएस बिपिन रावत व उनके साथियों को शिव चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर नमन किया गया। मेजर अशोक मित्तल, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल मित्तल, अध्यक्ष डॉ. विनीत अग्रवाल, डॉ. राकेश गर्ग, डॉ. एसआर सैनी, डॉ. अमित गर्ग, नरेंद्र तायल, मनोज गोयल ने सैनिकों के साहसिक बलिदान पर उनको नमन किया। मोमबत्ती जलकर सभी को श्रद्धांजलि दी गई। संचालन डॉ. अमित गर्ग ने किया। संयोजक विकास सिंघल रहे। मुकेश गुप्ता, संदीप जैन, मनोज जैन, प्रमोद गोयल, बिजेंद्र गर्ग, सचिन गर्ग, डा. अरुण आदि मौजूद रहे। गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में भी अमर शहीदों को याद किया गया।
साढ़ौली कदीम के पब्लिक इंटर कालेज में भी रक्षा प्रमुख बिपिन रावत व अन्य शहीद सैन्य अधिकारियों की आत्मा शांति के लिए मौन धारण किया गया। प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा, धर्मेंद्र राणा, दामोदर सिंह, प्रेमचंद, नरेंद्र कुमार रहे।
मुजफ्फराबाद के शहीद स्मारक पर बजरंग दल कार्यकर्ता पवन पंडित, मनीष योगा, यश धीमान, मोनू कश्यप, आशीष, सचिन, सूरज, विशांक, सागर, हर्षित पंडित, शिवा पंडित, शिवम आदि ने मोमबत्ती जलाकर शहीद अफसरों और सैनिकों को अपनी श्रद्धांजलि दी।
रामपुर मनिहारान में केंडल मार्च निकालते किसान- फोटो : SAHARANPUR