फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शिवालिक वन क्षेत्र से भटकर हाथी पहुंचा आबादी के नजदीक, ग्रामीणों में दहशत

Thu, 27 Aug 2026 02:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
तकीपुर के जंगल में आबादी के नजदीक मौजूद हाथी। स्रोत वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
छुटमलपुर। शिवालिक वन क्षेत्र से भटककर एक जंगली हाथी आबादी के नजदीक पहुंच गया। बुधवार तड़के हाथी को मोहम्मदपुर ग्रंट और तकीपुर गांव के आसपास खेतों में घूमते देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने की कवायद शुरू कर दी।
विज्ञापन


मंगलवार की देर रात शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज के जंगलों से निकलकर हाथी तकीपुर गांव की ओर आ गया। सुबह खेतों की ओर पहुंचे ग्रामीण देवेंद्र कंबोज, नरेश कुमार, चरण सिंह, रजनीश कुमार, महेंद्र सिंह और सुभाष आदि की नजर हाथी पर पड़ी। खेतों में हाथी देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को जल्द जंगल में पहुंचाने की मांग की है, जिससे किसी तरह की जनहानि या फसलों को नुकसान न हो। हाथी के आबादी के करीब पहुंचने की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क किया। वन क्षेत्राधिकारी मोहंड लव सिंह ने बताया कि वनकर्मियों के साथ रेस्क्यू टीम को मौके पर लगाया गया। टीम हाथी की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे सुरक्षित तरीके से आरक्षित वन क्षेत्र की ओर भेजने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें