फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन दिन बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्युत ट्रांसमिशन लाइन में सुधार और क्षमता वृद्धि के कार्य के कारण जिले में तीन दिन तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस माह 31 अक्तूबर, दो और चार नवंबर को अधिकांश उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित होगी। इसलिए जिले के उपभोक्ता इसके लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि इन तिथियों में जिले में जरूरी सेवाओं को बिजली आपूर्ति के लिए उत्तराखंड से विद्युत आपूर्ति के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 500 एमवीए आईसीटी की स्थापना और पारेषण सुधार के लिए इस अवधि में शट डाउन लिया जाना है। विद्युत आपूर्ति के लिए उत्तराखंड से 100-150 मेगावाट पावर 220 केवी सहारनपुर-खोदरी और 220 केवी सरसावा-खोदरी ट्रांसमिशन लाइन से प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड दीपावली उत्सव से पहले ही इस तरह के काम पूरा कराना चाह रहा है। इस कार्य के बाद विद्युत पारेषण की स्थिति में और सुधार की संभावना है। इससे आगे बिजली आपूर्ति और बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन

इन उपकेंद्रों पर अधिक असर पड़ेगा
- 220 केवी उपकेंद्र सहारनपुर, सरसावा और बेहट
-132 केवी उपकेंद्र गागलहेड़ी, छुटमलपुर, अंबाला रोड
- इसके साथ कुछ अन्य उपकेंद्रों पर कुछ आपूर्ति बाधित होगी
इन तिथियों में इतना रहेगा शटडाउन
-- 31 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक
-- दो नवंबर को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक
-- चार नवंबर को सुबह आठ से अपराह्न तीन बजे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें